Tuesday, April 29, 2008

कुछ खास लम्हे

यह लम्हे हम कभी ना भूल पायेंगे ,
जो बस कुच्छ पल मैं यादें बन जायेंगे ,
वोह हँसना, वोह गुनगुनाना ,
वोह लड़ना ,फिर मिल जाना,
इन यादों को सोचकर हम मुस्कुराएंगे ,
यह लम्हे हम कभी ना भूल पायेंगे ,
यह लम्हे हमेशा याद आयेंगे ,
हर खुशी हर गम मैं उनका साथ होना ,
नये नये सपने सजाना ,
उनको सोचकर आकाश मैं उड़ जाना,
सबका साथ पाकर उनमे खो जाना .
उस काली रात भी हम साथ थे ,
आशा नहीं थी फिर भी हाथों मैं हाथ थे ,
वोह सब पल अब यादें बन जायेंगे ,
यह लम्हे हम कभी ना भूल पायेंगे ,
यह लम्हे हमेशा याद आयेंगे ...........

No comments: